दहेज के लिए घर से महिला को निकाला

दहेज के लिए घर से महिला को निकाला नवीनगर.नवीनगर थाना क्षेत्र के देवगना गांव निवासी रोज मुहम्मद ने अपनी बेटी नूरजहा खातून को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला नवीनगर थाना में दर्ज कराया है. इसमें महिला के पति मोहम्मद आलम अंसारी, ससुर मोहसिन अंसारी, चचेरा ससुर असगर अंसारी, सास नुरैशी […]
दहेज के लिए घर से महिला को निकाला नवीनगर.नवीनगर थाना क्षेत्र के देवगना गांव निवासी रोज मुहम्मद ने अपनी बेटी नूरजहा खातून को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला नवीनगर थाना में दर्ज कराया है. इसमें महिला के पति मोहम्मद आलम अंसारी, ससुर मोहसिन अंसारी, चचेरा ससुर असगर अंसारी, सास नुरैशी खातून, चचेरी सास गुलशन बानो व देवर सदाम अंसारी को आरोपित बनाया है. —————उप डाकघर सीबीएस से जुड़ानवीनगर.नवीनगर उप डाकघर सीबीएस से जुड़ गया. सोमवार को इसका उद्घाटन डाक अधीक्षक विभूति शरण पाठक, निरीक्षक प्रियरंजन, गिरीश कुमार दास, संजीव सुमन झा व विकास सिंह ने किया. डाक अधीक्षक ने बताया कि नवीनगर में 51 हजार खाताधारी हैं, जिन्हें कैश ट्रांसर्फर की सुविधा देश के किसी भी शहर के लिए होगी. एटीएम सेवा भी अप्रैल तक लोगों को उपलब्ध हो जायेगा. इस मौके पर लखन प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, नंद किशोर राम, डाल्फीन कुमार,ओंकार उपाध्याय, दीपू सोनी, अर्जुन सिंह, मुंद्रिका सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










