स्काउट्स एंड गाइड्स की समाजिक कार्यों में अहम भागीदारी : विधायक

स्काउट्स एंड गाइड्स की समाजिक कार्यों में अहम भागीदारी : विधायकऔरंगाबाद (नगर) जिले के बंभडीह में भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित नेशनल लेवल ओपन यूनिट रैली के दौरान सोमवार को औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर मुख्य अतिथि रूप में भाग लिया. इस दौरान भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार ने विधायक को […]
स्काउट्स एंड गाइड्स की समाजिक कार्यों में अहम भागीदारी : विधायकऔरंगाबाद (नगर) जिले के बंभडीह में भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा आयोजित नेशनल लेवल ओपन यूनिट रैली के दौरान सोमवार को औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर मुख्य अतिथि रूप में भाग लिया. इस दौरान भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव श्रीनिवास कुमार ने विधायक को स्वागत भी किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि स्काउट एंड गाइड पूरे देश भर में है. इनके द्वारा सभी समाजिक कार्यों में अहम भागीदारी रहती है. विधायक ने स्काउट्स एंड गाइड्स के कामों की सराहा की. कहा कि जिले में भी कई भीड़ भाड़ वाले जगहों पर स्काउड्स एंड गाइड्स के बच्चे मोरचा संभाले रहते हैं. उन्होंने बच्चों को इस प्रशिक्षण के साथ-साथ अपने कैरियर पर भी ध्यान देने की बात कही. स्काउट्स एंव गाइड्स ने विधायक के समक्ष कई सवाल भी रखे. इस पर विधायक ने जवाब दिया. विधायक ने यह भी आश्वासन दिया कि जो भी परेशानी होगी उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा. सोमवार को स्काउट्स एंव गाइड्स ने स्थानीय धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण किया. कार्यक्रम की देखरेख मंजुला शरण व सुरेखा श्रीवास्तव ने की. इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, विपिन कुमार, सुधीर मिश्रा, दिलीप, अजीत, धर्मेंद्र, बबलू गोस्वामी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










