मदनपुर से भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार(फोटो नंबर-13)कैप्शन- गिरफ्तार नक्स्ली के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी बाबू राम व अन्य(पेज वन)

मदनपुर से भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार(फोटो नंबर-13)कैप्शन- गिरफ्तार नक्स्ली के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी बाबू राम व अन्य(पेज वन) औरंगाबाद(नगर) मदनपुर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भाकपा माओवादी संगठन के सक्रीय सदस्य तुफानी सिंह भोक्ता निवासी लंगुराही को गिरफ्तार किया है. इससे संबंधित सोमवार को पुलिस अधीक्षक बाबू […]
मदनपुर से भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार(फोटो नंबर-13)कैप्शन- गिरफ्तार नक्स्ली के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी बाबू राम व अन्य(पेज वन) औरंगाबाद(नगर) मदनपुर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भाकपा माओवादी संगठन के सक्रीय सदस्य तुफानी सिंह भोक्ता निवासी लंगुराही को गिरफ्तार किया है. इससे संबंधित सोमवार को पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुये कहा कि इसकी गिरफ्तारी गुप्ता सूचना के अधार पर मदनपुर थाना के जुड़ाही नहर के समीप से की गयी है. पिछले काफी दिनो से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था, यह नक्सलियों को भोजन व हथियार पहुचाने के साथ-साथ शरण देता था. पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि शुक्रवार की शाम ढिबरा थाना के बांध गौरेया जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान जो चार नक्सली मारे गये थे, उनमें सभी की पहचान कर ली गयी है. तीन नक्सली जयंत यादव, बिहारी जी, वीरेन्द्र कुमार का शव परिजनो ने पहचान कर ले गया है. चौथा नक्सली देवकी भोक्ता का शव परिजन अभी तक नही ले गये हैं, लेकिन वह झारखंड राज्य के चतरा जिला अंतर्गत प्रतापपुर थाना के हुमाजांघ गांव का रहने वाला है. जो जयंत के साथ नक्सली संगठन में काम करता था. पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान मुठभेड़ में बरामद पांच हथियार, 390 कारतूस, वायरलेस सेट, दो मैग्जिन को मीडिया के सामने रखा और कहा कि बरामद हथियार व गोली पुलिस से लूटा हुआ है. कहां से यह हथियार लूटा गया था यह छानबीन की जा रही है. प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ पीएन साहू, दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार, इंस्पेक्टर के.के. साहनी, एसके सुमन, कृष्णनंदन कुमार, रवीन्द्र कुमार, ढिबरा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, मदनपुर थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










