फरार चल रहे अपराधियों को हर हाल में पकड़े

फरार चल रहे अपराधियों को हर हाल में पकड़े पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एसपी ने कांडों को शीघ्र निष्पादन करने का दिया निर्देश (फोटो नंबर-15)कैप्शन- बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक की. इस दौरान सभी थानों […]
फरार चल रहे अपराधियों को हर हाल में पकड़े पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एसपी ने कांडों को शीघ्र निष्पादन करने का दिया निर्देश (फोटो नंबर-15)कैप्शन- बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी औरंगाबाद (नगर)समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक बैठक की. इस दौरान सभी थानों की लंबित कांडों की समीक्षा. पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती करें, जो पुलिस पदाधिकारी थाने में बैठक कर आराम फरमायेंगे और जांच के दौरान पकड़े जायेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. बैठक के दौरान अच्छे काम करनेवाले पुलिस पदाधिकारियेां की प्रशंसा एसपी ने की. लापरवाह पदाधिकारियों को जम कर फटकार लगाते हुए कहा कि लंबित कार्यों का निष्पादन जल्द करें. फरार चल रहे अपराधियों को पकड़े अन्यथा कुर्की जब्ती का कार्रवाई करें. यही नहीं थाना में गुंडा रजिस्टर रखे. और जो असमाजिक तत्व व अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है उसका नाम उस रजिस्टर में डाले, साथ ही जो अपराधी जेल से छुट कर अपराध करने की योजना बना रहे हैं वैसे अपराधियों को जमानत रद्द करने की अनुशंसा भेजे. इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में सभी थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










