व्यापार मंडल के नये गोदाम बनाने पर बल

Published at :11 Jan 2016 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
व्यापार मंडल के नये गोदाम बनाने पर बल

व्यापार मंडल के नये गोदाम बनाने पर बल व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में पूर्व अध्यक्ष की प्रतिमा लगाने का निर्णय फोटो नंबर-20,परिचय- व्यापार मंडल की बैठक करते कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार सिंहदाउदनगर (अनुमंडल). व्यापार मंडल की बैठक नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में हुई. इसकी देखरेख प्रबंधक सह बीसीओ […]

विज्ञापन

व्यापार मंडल के नये गोदाम बनाने पर बल व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में पूर्व अध्यक्ष की प्रतिमा लगाने का निर्णय फोटो नंबर-20,परिचय- व्यापार मंडल की बैठक करते कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार सिंहदाउदनगर (अनुमंडल). व्यापार मंडल की बैठक नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में हुई. इसकी देखरेख प्रबंधक सह बीसीओ संतोष कुमार ने की. इसमें व्यापार मंडल के दिवंगत अध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह की प्रतिमा व्यापार मंडल कार्यालय परिसर में लगाने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावे व्यापार मंडल का अपना कार्यालय नहीं होने के कारण कार्यों का सुचारू रूप से चलाने के लिए बीडीओ से कार्यालय की मांग करने का निर्णय लिया गया है. पुराने कार्यालय व गोदाम की चाबी एसएफसी से मांगी गयी है. व्यापार मंडल की जमीन की नापी करायी जायेगी. पुराने गोदाम को तोड़ कर नया गोदाम बनाने, तत्काल प्राइवेट गोदाम लेने, अस्थायी तौर पर एक क्लर्क व नाइट गार्ड नियुक्त करने, पुराने गोदाम की मरम्मती कराने, धान खरीद, लक्ष्य निर्धारण समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में सदस्य व राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष नवलेश सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय शर्मा, अयूब अंसारी, सुरेंद्र शर्मा, वामदेव सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन