पेंशनरों को मिले सातवां वेतन का लाभ

पेंशनरों को मिले सातवां वेतन का लाभ नवीनगर (औरंगाबाद).सोखा बाबा मंदिर प्रांगण में बिहार पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष बैकुंठनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़ कर सुनाया गया. इसे सर्वसम्मति से सभी ने स्वीकृति प्रदान किया. इसके अलावे सभी सदस्यों ने एक मत से सातवां वेतन आयोग […]
पेंशनरों को मिले सातवां वेतन का लाभ नवीनगर (औरंगाबाद).सोखा बाबा मंदिर प्रांगण में बिहार पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष बैकुंठनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़ कर सुनाया गया. इसे सर्वसम्मति से सभी ने स्वीकृति प्रदान किया. इसके अलावे सभी सदस्यों ने एक मत से सातवां वेतन आयोग की अनुशंसा एक जनवरी 2016 से ही पेंशनरों को लागू करने हेतु सरकार से मांग की. एक जनवरी 2006 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को ग्रेड पे की स्वीकृति नहीं दिये जाने पर सभी सदस्यों ने खेद व्यक्त किया तथा चिकित्सा भत्ता के रूप में प्रतिमाह 500 रुपये दिये जाने की मांग की. कहा कि पेंशनरों को प्रतिमाह 200 रुपये के रूप में मिलनेवाला चिकित्सा भत्ता ऊंट के मुंह में जीरा के समान है. सभी सदस्यों से अध्यक्ष ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ससमय पहुंचने का निर्देशा जारी किया. इस दौरान कृष्णदेव लाल, रामचंद्र उपाध्याय, मानिकचंद साव, महावीर राम, लखन यादव, वृहस्पति तिवारी, गनौरी राम समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










