सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत

Published at :10 Jan 2016 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत

सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृतओबरा (औरंगाबाद) तेजपुरा निजी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्विज का आयोजन किया गया. इसमें अव्वल बच्चों को कॉपी, कलम व किताब देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सोम प्रकाश सिंह ने किया व संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबचन सिंह ने किया. इस मौके पर पूर्व विधायक ने […]

विज्ञापन

सफल प्रतिभागी किये गये पुरस्कृतओबरा (औरंगाबाद) तेजपुरा निजी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व क्विज का आयोजन किया गया. इसमें अव्वल बच्चों को कॉपी, कलम व किताब देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सोम प्रकाश सिंह ने किया व संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबचन सिंह ने किया. इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि आज के परिवेश शिक्षा बहुत जरूरी है. उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों से कहा कि बच्चों के शिक्षा के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें. बच्चे शिक्षित होकर अपने परिवार, प्रखंड व जिले का नाम रोशन करेंगे. विद्यालय परिवार ने पूर्व विधायक को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक रामबचन सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी के छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया जाना सराहनीय है. इस मौके पर अवधेश सिंह, कुमुद रंजन, दिनेश राम,धनेश पासवान व माधव सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन