ज्वलेरी दुकान चोरी, लाखों के जेवरात गायब

Published at :10 Jan 2016 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
ज्वलेरी दुकान चोरी, लाखों के जेवरात गायब

ज्वलेरी दुकान चोरी, लाखों के जेवरात गायब फोटो-28,29,परिचय-इस दुकान में हुई चोरी, जांच करने पहुंचे एसडीपीओ संजय कुमार व अन्य पदाधिकारीऔरंगाबाद/दाउदनगर. अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ मोड़ स्थित पटना रोड में कनक ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान से चोरों ने लाखों रुपये कीमत की जेवरात चोरी कर ली. घटना शनिवार की रात की है. यह दुकान जयप्रकाश […]

विज्ञापन

ज्वलेरी दुकान चोरी, लाखों के जेवरात गायब फोटो-28,29,परिचय-इस दुकान में हुई चोरी, जांच करने पहुंचे एसडीपीओ संजय कुमार व अन्य पदाधिकारीऔरंगाबाद/दाउदनगर. अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ मोड़ स्थित पटना रोड में कनक ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान से चोरों ने लाखों रुपये कीमत की जेवरात चोरी कर ली. घटना शनिवार की रात की है. यह दुकान जयप्रकाश गुप्ता की बतायी जाती है, जो उनके अलावे संतोष कुमार गुप्ता व एक अन्य व्यक्ति के पार्टनरशिप में है. घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम दुकान मालिक दुकान बंद कर चले गये. सुबह में आने पर दुकान का शटर उठा हुआ पाया और शीशा फोड़ा हुआ पाया. घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार, पुलिस निरीक्षक विंध्याचल प्रसाद, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, अवर निरीक्षक सहुद अख्तर व एसके यादव ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकान मालिक द्वारा आठ से 10 किलो चांदी के जेवरात चोरी होने की बात बतायी है. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है. डेहरी से खोजी कुता लाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके प्रशिक्षण में चले जाने के कारण उसे नहीं लाया जा सका. चोरी की घटना से लोग सहमे : अनुमंडल मुख्यालय के एनएच-98 स्थित कनक ज्वेलर्स में चोरी की घटना से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं. यह दुकान पटना दाउदनगर मुख्य रोड पर है. आसपास में भी कई महत्वपूर्ण व्यवसायिक संस्थान स्थित है. रविवार की सुबह चोरी की इस घटना की जानकारी जैसे-जैसे स्थानीय लोगों को होती गयी तो दुकान के बाहर भीड़ लगने लगी. लोगों का कहना था कि मुख्य रोड पर पुलिस द्वारा रात में पेट्रोलिंग भी की जताी है. रात-दिन छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होते रहता है. पुलिस को इस घटना को चुनौती के रूप में लेना चाहिए और जल्द से जल्द इसका उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. दूसरी ओर दारोगा एसके यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने दुकान मालिक व दुकान के स्टॉफ से भी पूछताछ की. पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुकान मालिक द्वारा समाचार लिखे जाने तक इसकी लिखित सूचना नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन