जिले में धान की खरीद काफी धीमी

जिले में धान की खरीद काफी धीमी लक्ष्य एक लाख 71 हजार मीटरिक टन का अब तक खरीद हुई मात्र ढाई हजार मीटरिक टन औरंगाबाद (नगर)सरकार के निर्देश पर सहकारिता विभाग द्वारा जिले के सभी 11 प्रखंडों में धान क्रय केंद्र खोल दिये गये हैं, लेकिन किसानों के धान क्रय केंद्र पर नहीं खरीदा जा […]
जिले में धान की खरीद काफी धीमी लक्ष्य एक लाख 71 हजार मीटरिक टन का अब तक खरीद हुई मात्र ढाई हजार मीटरिक टन औरंगाबाद (नगर)सरकार के निर्देश पर सहकारिता विभाग द्वारा जिले के सभी 11 प्रखंडों में धान क्रय केंद्र खोल दिये गये हैं, लेकिन किसानों के धान क्रय केंद्र पर नहीं खरीदा जा रहा है. इसके कारण किसान काफी परेशान हो रहे हैं. विवश होकर किसान व्यापारियों के हाथों कम मूल्यों पर धान बेच रहे हैं. सदर प्रखंड की पड़रावां पंचायत के किसान उधव सिंह, रामकुमार चौबे, सत्येंद्र सिंह ने कहा कि धान खलिहान में तैयार पड़ा हुआ है. जब क्रय केंद्र पर धान बेचने से संबंधित जानकारी के लिए जा रहे हैं तो जवाब दिया जा रहा है कि अभी धान में काफी नमी है, जिसके वजह से धान की खरीदारी अभी एक सप्ताह नहीं की जायेगी. इस स्थिति में हमलोग काफी लाचार हैं. जबकि जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि किसानों का धान हर हाल में निर्धारित समर्थन मूल्य 1410 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जायेगा. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जो किसान धान लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचते हैं, उनका धान समर्थन मूल्य में खरीदें और 48 घंटे के अंदर खाते में आरटीजीएस के माध्यम से धान के रुपये भेजें. इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. बावजूद इसका कोई असर जिले में नहीं दिखाई दे रहा है. धान खरीद के लिए रुपये उपलध जिले में एक लाख 71 हजार मीटरिक टन धान की खरीद करने का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है. इसकी खरीदारी पैक्स व व्यापार मंडल को करना है. इसके लिए रुपये उपलब्ध करा दिये गये हैं. बावजूद अभी तक दो हजार 500 क्विंटल ही धान खरीद की गयी है. धान खरीदने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है. लक्ष्य के अनुसार होगी धान की खरीदारी इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी इंदिवर पाठक ने कहा कि धान की खरीदारी शुरू है. सभी पैक्सों को धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है. जो लोग धान की खरीदारी नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी. हर हाल में लक्ष्य के अनुसार धान की खरीदारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










