जांच में बिना कागजात के दो दर्जन वाहन जब्त

जांच में बिना कागजात के दो दर्जन वाहन जब्त फोटो नंबर-20,दाउदनगर थाना में लगे जब्त वाहन व डीटीओ रविंद्र नाथ गुप्तादाउदनगर (अनुमंडल)औरंगाबाद के डीटीओ रवींद्र नाथ गुप्ता ने अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ स्थित एनएच-98 पर मंगलवार को औचक वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान दाउदनगर थाने के सिविल जमादार राजेंद्र सिंह के नेतृत्व […]
जांच में बिना कागजात के दो दर्जन वाहन जब्त फोटो नंबर-20,दाउदनगर थाना में लगे जब्त वाहन व डीटीओ रविंद्र नाथ गुप्तादाउदनगर (अनुमंडल)औरंगाबाद के डीटीओ रवींद्र नाथ गुप्ता ने अनुमंडल मुख्यालय के भखरूआ स्थित एनएच-98 पर मंगलवार को औचक वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान दाउदनगर थाने के सिविल जमादार राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस उनका सहयोग कर रही थी. जांच के दौरान कागजात त्रुटिपूर्ण पाये जाने पर दो दर्जन से भी अधिक वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब्त किये गये वाहनों में अधिकतर ऑटो हैं, इसके अलावे पिकअप, ट्रैक्टर व मैजिक वाहन को भी जब्त किया गया है. डीटीओ द्वारा वाहनों के कागजात की जांच भी की गयी. सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग वाहनों के कागजात में अलग-अलग त्रुटियां पायी गयी है. नियमानुसार जुर्माना लगाने की कारवाई की जा रही है. डीटीओ ने जब्त वाहनों को दाउदनगर थाने को सुपुर्द कर दिया है. डीटीओ ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन कराये सड़क पर वाहन चलाना अवैध है और पकड़े जाने पर नियमानुसार कारवाई की जायेगी. वहीं मौलाबाग नहर पुल के पास सब इंस्पेक्टर एसके यादव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दो पहिया वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान कागजात त्रुटिपूर्ण पाये जाने पर पांच वाहनों को जब्त किया गया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया है कि वाहनों पर जुर्माना लगाने का प्रतिवेदन तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










