जनता दरबार के दौरान रफीगंज अंचल कार्यालय में तोड़फोड़,घंटो देर तक जाम रही सड़क - पेज वन

जनता दरबार के दौरान रफीगंज अंचल कार्यालय में तोड़फोड़,घंटो देर तक जाम रही सड़क – पेज वन फोटो नंबर- 10,परिचय- तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा कुरसीरफीगंज,(औरंगाबाद).शनिवार को रफीगंज अंचल कार्यालय में जनता दरबार के दौरान असमाजिक तत्वों के लोगों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि जम कर तोड़फोड़ की. इसके बाद रफीगंज-शिवगंज पथ को जाम […]
जनता दरबार के दौरान रफीगंज अंचल कार्यालय में तोड़फोड़,घंटो देर तक जाम रही सड़क – पेज वन फोटो नंबर- 10,परिचय- तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा कुरसीरफीगंज,(औरंगाबाद).शनिवार को रफीगंज अंचल कार्यालय में जनता दरबार के दौरान असमाजिक तत्वों के लोगों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि जम कर तोड़फोड़ की. इसके बाद रफीगंज-शिवगंज पथ को जाम कर अंचलाधिकारी संजय कुमार अम्बष्ट के ऊपर कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गये. मामला यह है कि अंचलाधिकारी श्री अम्बष्ट,मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी विजय रंजन परमार पूर्व की तरह जनता दरबार लगा कर जमीनी विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहे थे. इसी दौरान चंदौली गांव मठ के पुजारी दुखन राम उर्फ साधु जनता दरबार में पहुंचा और मंदिर के नाम पर उस जमीन को करने के लिये सीओ को आवेदन दिया, लेकिन सीओ ने इसे दरकिनार कर मामले को टाल दिया. इसके बाद पुजारी जनता दरबार में ही हंगामा करने लगा. हंगामा होते देख आसपास के असमाजिक तत्व के लोग पहुंच गये और कार्यालय में घुस कर कुरसी ,टेबुल,बेंच को तोड़ दिया. जब इसकी सूचना समाजसेवी डा तुलसी यादव को हुई तो वे अपने समर्थकों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और हंगामा करने के बाद सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे. साथ ही सीओ पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना पाकर रफीगंज प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी सह डीपीओ राजेश कुमार,रफीगंज पुलिस इंस्पेक्टर एसके सुमन, थानाध्यक्ष अंजय चौधरी दल बल के साथ पहुंचे और सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया. इधर प्रभारी पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बेवजह के तुलसी यादव जनता दरबार में आकर नेतागिरी कर रहा था. इसके बाद तोड़फोड़, सड़क जाम, हाथापायी किया है. इससे संबंधित प्राथमिकी अंचल गार्ड सुरेश कटिहार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें डा तुलसी यादव निवासी ओड़ियाचक, पप्पू सिंह निवासी गोरडीहा, रंजीत चौरसिया राजा बिगहा एवं 15-20 अज्ञात लोगों पर दर्ज की गयी है. इधर रफीगंज थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने बताया कि दुखन राम उर्फ साधु को पुलिस हिरासत में लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










