बधोई कुशा के लोग बैठे उपवास पर

Published at :05 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
बधोई कुशा के लोग बैठे उपवास पर

बधोई कुशा के लोग बैठे उपवास पर बघोई कुशा स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन ठहराव व यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग फोटो नंबर-9, परिचय- उपवास पर बैठे संघर्ष समिति के कार्यकर्ताऔरंगाबाद (नगर).गया-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित बघोई-कुशा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने, भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव कराने समेत अन्य मांगों को लेकर स्टेशन विकास समिति के […]

विज्ञापन

बधोई कुशा के लोग बैठे उपवास पर बघोई कुशा स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन ठहराव व यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग फोटो नंबर-9, परिचय- उपवास पर बैठे संघर्ष समिति के कार्यकर्ताऔरंगाबाद (नगर).गया-मुगलसराय रेलखंड पर स्थित बघोई-कुशा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने, भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव कराने समेत अन्य मांगों को लेकर स्टेशन विकास समिति के लोगों ने मंगलवार से दो दिवसीय सामूहिक उपवास पर बैठ गये हैं. मंगलवार को समिति के अध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह के अलावे सुबोध सिंह, इंद्रजीत कुमार, महेंद्र सिंह, डाॅ राजनंदन सिंह, परमेश्वर गोप, दिनेश राज, रामाधार यादव, डाॅ अरविंद यादव, भीम राम, नंद किशोर सिंह, विंदेश्वर सिंह, रामरेखा सिंह, अर्जुन चौहान, देव कुमार, कपिल सिंह, शिवरतन राम, प्रहलाद साव, डाॅ जयराम सिंह, शोभा देव, प्रभा देवी, उषा देवी, लिलावती देवी सहित अन्य उपवास पर बैठ गये. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. यह स्टेशन काफी पुराना है. लेकिन यहां पर यात्री सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है, जबकि यह स्टेशन सी ग्रेड में आता है. यात्रियों को बैठने के लिए न तो सीट है और न ही रेलवे ट्रैक पार करने लिए प्लेटफाॅर्म बनाया गया है. यहां पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता है. जब भी इस स्टेशन के दर्जनों गांव के लोगों को पटना जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की आवश्यकता होती है तो चाहे अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन जाते हैं या फिर रफीगंज. पूर्व में कई बार रेलवे मंत्री से लेकर अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि को ज्ञापन दिया, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. इससे विवश होकर काफी दिनों तक स्टेशन पर धरना दिया. लेकिन कोई कारगर कदम रेलवे विभाग द्वारा नहीं उठाया गया. इसके कारण सामूहिक उपवास पर बैठने को विवश हुए हैं. इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती है तो रेल चक्का जाम करेंगे. यह आंदोलन रुकनेवाला नहीं है,बल्कि जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन