दीपक चुने गये व्यापार मंडल के अध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

शमशेरनगर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा को एक मत से किया पराजित दाउदनगर (अनुमंडल) : दाउदनगर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड कार्यालय सभागार में कराया गया. यह चुनाव व्यापार मंडल के प्रबंधक सह बीसीओ संतोष कुमार की देखरेख में हुई. मत पत्र द्वारा हुए […]
विज्ञापन
शमशेरनगर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा को एक मत से किया पराजित
दाउदनगर (अनुमंडल) : दाउदनगर व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड कार्यालय सभागार में कराया गया. यह चुनाव व्यापार मंडल के प्रबंधक सह बीसीओ संतोष कुमार की देखरेख में हुई.
मत पत्र द्वारा हुए चुनाव में तरारी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष दीपक कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शमशेरनगर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा को एक मत से पराजित किया. दीपक को छह मत प्राप्त हुए जबकि अजय को पांच मत मिले. मतदान में सभी 11 कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया. वरीय सदस्य सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव हेतु बैठक आयोजित की गयी. इसमें राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, अयूब अंसारी, वामदेव सिंह, सुबोध शर्मा, नवलेश सिंह, बबन राम, विदेश राम, मालती देवी शामिल हुए. सभी 11 सदस्यों द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव किया गया.
विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए मनरेगा जेइ धीरेंद्र कुमार व सिविल जमादार राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. मालूम हो कि अगस्त 2012 में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए करमा पंचायत के मुखिया सुदेश कुमार सिंह निर्वाचित हुए थे, जिनकी अक्टूबर 2012 में हत्या के बाद यह पद रिक्त चल रहा था. बीसीओ ने बताया कि निबंधक सहयोग समितियां के आदेशानुसार व्यापार मंडल को सुचारु रूप से चलाने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव कराया गया है. विभाग के अगले आदेश तक वे अध्यक्ष बने रहेंगे.
बाहर लगी रही समर्थकों की भीड़ : प्रखंड कार्यालय सभागार में व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव चल रहा था और बाहर हाथों में फूल माला लिए काफी संख्या में समर्थक खड़े थे. जैसे ही दीपक के जीत की खबर बाहर पहुंची समर्थकों में हर्ष की लहर दौड गयी. गोरडीहां पंचायत के मुखिया भगवान सिंह, तरारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार, राजद नेता कुणाल प्रताप, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, करमा पंचायत के मुखिया जगदीश नारायण सिंह आदि ने दीपक को जीत की बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










