स्काउट एंड गाइड का नेशनल लेवेल ओपेन नौ से

Published at :04 Jan 2016 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
स्काउट एंड गाइड का नेशनल लेवेल ओपेन नौ से

स्काउट एंड गाइड का नेशनल लेवेल ओपेन नौ सेऔरंगाबाद (ग्रामीण)डोमन नारायण सिंह जिला प्रशिक्षण केंद्र बभंडीह में नौ से 13 जनवरी तक बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड का नेशनल लेवेल ओपेन यूनिट रैली का आयोजन किया गया है. रैली में रेलवे सहित पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार सहित सभी राज्यों के […]

विज्ञापन

स्काउट एंड गाइड का नेशनल लेवेल ओपेन नौ सेऔरंगाबाद (ग्रामीण)डोमन नारायण सिंह जिला प्रशिक्षण केंद्र बभंडीह में नौ से 13 जनवरी तक बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड का नेशनल लेवेल ओपेन यूनिट रैली का आयोजन किया गया है. रैली में रेलवे सहित पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार सहित सभी राज्यों के करीब 210 स्काउट व गाइड, रोवर व रेंजर भाग लेंगे. राज्य सचिव श्रीनिवास ने बताया कि रैली के दौरान स्काउट एंड गाइड द्वारा राज्य प्रदर्शनी, ग्रुप डिसकशन, यूथ फोरम, वाद-विवाद, चित्रकला, पेंटिंग, कविता, स्लोगन लेखन सामुदायिक विकास सेवा, कार्यकलाप, आपदा व प्राकृतिक विपदा में सेवा कार्य, कोष संग्रह, प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता, उप राष्ट्रपति एवार्ड स्कीम, लक्ष्मी मजूमदार एवार्ड स्कीम, लोक गान, लोक नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. शिविर प्रधान संयुक्त निदेशक गर्स प्रोग्राम राष्ट्रीय मुख्यालय नयी दिल्ली के सुरेखा श्रीवास्तव, डीओसी विपिन कुमार सिंह, मंजुला शरण, वंदना कुमारी, राजकुमार प्रसाद गुप्ता है. शिविर के दौरान प्रत्येक दिन रात में कैंप फायर व अंतिम रात ग्रैंड कैंप फायर तथा सभी प्रतिभागियों द्वारा औरंगाबाद शहर में शांति मार्च निकला जायेगा. शिविर समाप्ति के बाद सभी प्रतिभागी जिले के धार्मिक व एतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे. यह आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देश पर किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन