लूई ब्रेल की मनायी जयंती

लूई ब्रेल की मनायी जयंती(फोटो नंबर-20)कैप्शन- औरंगाबाद (नगर) बिहार विकलांग अधिकार मंच के सदस्यों ने सोमवार को ब्रेल लिपि के जनक लूई ब्रेल की जयंती मनायी. शहर के रमेश चौक स्थित कर्पूरी स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार विकलांग अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष संजीत सागर ने नेत्रहीनों को हर तरह की मदद करने […]
लूई ब्रेल की मनायी जयंती(फोटो नंबर-20)कैप्शन- औरंगाबाद (नगर) बिहार विकलांग अधिकार मंच के सदस्यों ने सोमवार को ब्रेल लिपि के जनक लूई ब्रेल की जयंती मनायी. शहर के रमेश चौक स्थित कर्पूरी स्मारक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार विकलांग अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष संजीत सागर ने नेत्रहीनों को हर तरह की मदद करने की बात कही. रेड क्रॉस के चेयरमैन पुष्कर अग्रवाल ने नेत्रहीन व विकलांग बच्चों को हर तरह के आर्थिक मदद पहुंचाने की बात कही और कार्यक्रम के माध्यम से नेत्रहीनों व विकलांगों के बीच कंबल, शॉल प पठन-पाठक की सामग्री भी बांटी गयी. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सूखराम सिंह, प्रदेश सचिव गुप्ता पासवान, विनोद कुमार, संध्या कुमारी, गिरीजा, रामपुुकार, संतोष, राजीव, नंदलाल, लव कुमार सहित सभी प्रखंडों से आये सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










