:::एबी बर्धन के निधन पर शोकसभा

:::एबी बर्धन के निधन पर शोकसभा हसपुरा(औरंगाबाद).हसपुरा भाकपा कार्यालय में अंचल परिषद परिषद की ओर से पार्टी के पूर्व महासचिव एबी बर्धन के निधन पर शोकसभा की गयी. इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रमुख नागेश्वर प्रसाद सिंह ने की. पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल, अंचल मंत्री अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा […]
:::एबी बर्धन के निधन पर शोकसभा हसपुरा(औरंगाबाद).हसपुरा भाकपा कार्यालय में अंचल परिषद परिषद की ओर से पार्टी के पूर्व महासचिव एबी बर्धन के निधन पर शोकसभा की गयी. इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रमुख नागेश्वर प्रसाद सिंह ने की. पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल, अंचल मंत्री अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि एबी बर्धन मजदूर आंदोलन व विश्व कम्युनिस्ट आंदोलन के एक समर्पित व निर्भिक योद्धा थे. वे प्रतिभा के धनी के साथ-साथ कर्मठ, जुझारू मजदूरों के नेता के नाम से जाने जाते थे. उनके निधन से वाम व जनवादी आंदोलन को भारी नुकसान हुआ है. शोकसभा में कॉमरेड श्रवण कुमार, रामचरित्र सिंह, कॉमरेड सुरेश प्रसाद यादव, कॉमरेड राम इकबाल सिंह, गोस्वामी लक्ष्मण नाथ, नंद गोपाल, राजकरण राम समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










