खेल से बनेगा सद्भावना का माहौल : विधायक

Published at :03 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
खेल से बनेगा सद्भावना का माहौल : विधायक

खेल से बनेगा सद्भावना का माहौल : विधायक पटेल बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता किये गये पुरस्कृत फोटो-24,परिचय-संबोधित करते विधायक वीरेन्द्र कुमार सिन्हादाउदनगर, (अनुमंडल). दुर्गा क्लब में आयोजित पटेल बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल से मैत्री व सद्भावना का माहौल […]

विज्ञापन

खेल से बनेगा सद्भावना का माहौल : विधायक पटेल बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता किये गये पुरस्कृत फोटो-24,परिचय-संबोधित करते विधायक वीरेन्द्र कुमार सिन्हादाउदनगर, (अनुमंडल). दुर्गा क्लब में आयोजित पटेल बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल से मैत्री व सद्भावना का माहौल बनता है. इस तरह के आयोजन से समाज में शांति व सौहार्द का माहौल बनता है. बालिकाओं के लिए अलग से टूर्नामेंट कराना गौरव की बात है. फाइनल मुकाबले में डबल में औरंगाबाद के मोहम्मद दानिश व मोहम्मद तफसीर ने 3-2 से दाउदनगर के कुलदीप कुमार व अनिल कुमार को हराया. उन्हें शिल्ड व नगद दो हजार रुपये मिला. उपविजेता को नगद एक हजार मिला. डबल में सोनी कुमारी व सोनी कुमारी ने 2-1 से कुमारी अन्नु सिन्हा व कुमारी मानसी को हराया. विजेता को नगद एक हजार मिला. सिंगल में औरंगाबाद के मोहम्मद तफसीर ने मोहम्मद फैज को 3-0 से हराया. विजेता को एक हजार और उपविजेता को 500 रुपये मिले. दुर्गा क्लब तांती समाज के अध्यक्ष गुलाबचंद राम, पूर्व अध्यक्ष गनौरी प्रसाद, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, यश ई स्कूल के निदेशक रामेश्वर प्रसाद, बेसलाल प्रसाद, रामजी प्रसाद ने स्वागत किया. संदीप कुमार ने कार्यक्रम की देखरेख की. मगध एजुकेशनल र्ट्स्ट (मेसो) के अध्यक्ष अवधेश पांडेय ने मैच में अंपायरिंग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन