एबी बर्धन के निधन पर शोकसभा

Published at :03 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
एबी बर्धन के निधन पर शोकसभा

एबी बर्धन के निधन पर शोकसभाऔरंगाबाद (सदर) भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला कार्यालय में सीपीआइ नेता एबी बर्धन के निधन पर एक शोकसभा की गयी. इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा. पार्टी के वरीष्ठ नेताओं ने कहा कि एबी बर्धन के निधन से पार्टी को अपूरणीय […]

विज्ञापन

एबी बर्धन के निधन पर शोकसभाऔरंगाबाद (सदर) भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला कार्यालय में सीपीआइ नेता एबी बर्धन के निधन पर एक शोकसभा की गयी. इसमें कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा. पार्टी के वरीष्ठ नेताओं ने कहा कि एबी बर्धन के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. वे सीपीआई के चार बार महासचिव पद पर रहे. साथ ही मजदूरों के सबसे पुरानी संगठन एटक के भी महासचिव रहे थे. इस मौके पर त्रिभुवन सिंह, रामचंद्र यादव, जनार्दन प्रसाद, मुनारिक राम, सीनेश राही, सुनील गुप्ता, ललित प्रसाद, कमाल अंसारी व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन