कार्यपालक दंडाधिकारियों के पद रक्ति रहने से बढ़ी परेशानी

Published at :03 Jan 2016 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यपालक दंडाधिकारियों के पद रक्ति रहने  से बढ़ी परेशानी

कार्यपालक दंडाधिकारियों के पद रिक्त रहने से बढ़ी परेशानी दाउदनगर (औरंगाबाद).अनुमंडल कार्यालय कार्यपालक दंडाधिकारी की पदस्थापना नहीं होने से मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है. मुवक्किल सिर्फ डेट लेकर अपने घर लौट रहे हैं. विधि संघ के संस्थापक सचिव देवनंदन सिंह व पूर्व अध्यक्षा राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कार्यपालक दंडाधिकारी के नहीं […]

विज्ञापन

कार्यपालक दंडाधिकारियों के पद रिक्त रहने से बढ़ी परेशानी दाउदनगर (औरंगाबाद).अनुमंडल कार्यालय कार्यपालक दंडाधिकारी की पदस्थापना नहीं होने से मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है. मुवक्किल सिर्फ डेट लेकर अपने घर लौट रहे हैं. विधि संघ के संस्थापक सचिव देवनंदन सिंह व पूर्व अध्यक्षा राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कार्यपालक दंडाधिकारी के नहीं रहने से सैकड़ों की संख्या में 107 दप्रस के वाद समाप्त हो गये हैं. अधिवक्ताओं ने बताया कि छह माह का समय बीत जाने के बाद 107 दप्रस की सीमा समाप्त हो जाती है. मामलों का ट्रायल नहीं होने से मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है. इसके अलावे अन्य मामलों में भी मुवक्किल सिर्फ डेट लेकर लौट रहे हैं. पिछले छह माह से कार्यपालक दंडाधिकारी के दोनों पद रिक्त हैं,जिसके कारण वादों की सुनवाई नहीं हो पा रही है. जिससे अधिवक्ताओं व मुवक्किलों को काफी परेशानी हो रही है. विधि संघ के सचिव बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि हमलोग कार्यपालक दंडाधिकारी के लिए सभी वरीय पदाधिकारियों को लिख रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन