स्कूल में चहारदीवारी नहीं, होती है परेशानी

Published at :29 Dec 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में चहारदीवारी नहीं, होती  है परेशानी

स्कूल में चहारदीवारी नहीं, होती है परेशानीफोटो नंबर-1,परिचय-रतवार उच्च विद्यालय का भवनओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के रतवार उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चहारदिवारी नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. विभाग के द्वारा भवन का निर्माण तो करा दिया गया है, लेकिन बाउंड्री निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की जा […]

विज्ञापन

स्कूल में चहारदीवारी नहीं, होती है परेशानीफोटो नंबर-1,परिचय-रतवार उच्च विद्यालय का भवनओबरा (औरंगाबाद) प्रखंड के रतवार उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चहारदिवारी नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. विभाग के द्वारा भवन का निर्माण तो करा दिया गया है, लेकिन बाउंड्री निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है. विद्यालय में आये दिन शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. स्थानीय लोगों में सुनील चौबे,अजीत चौबे, मंयक चौबे व राज केश्वर मेहता सहित अन्य ने बताया कि विभाग के द्वारा लाखों रुपये की लागत से भवन निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन सुरक्षा दीवार के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और न ही शिक्षा विभाग के पदाधिकारी कोई पहल कर रहे हैं. गांव के लोगों ने स्थानीय विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बाउंड्री निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन