अग्निपीड़ित को दी गयी राहत सामग्री

Published at :28 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निपीड़ित को दी गयी राहत सामग्री

अग्निपीड़ित को दी गयी राहत सामग्री फोटो नंबर-37,परिचय-अग्नि पीड़ित परिवार को राहत सामग्री देते डीएसएस के जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव व अन्यदाउदनगर (अनुमंडल)राजकुमार बिगहा निवासी अग्निपीड़ित कृष्णा पासवान को डीएसएस के जिला प्रभारी व युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव व राजद कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री दी. जानकारी के अनुसार, शनिवार की […]

विज्ञापन

अग्निपीड़ित को दी गयी राहत सामग्री फोटो नंबर-37,परिचय-अग्नि पीड़ित परिवार को राहत सामग्री देते डीएसएस के जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव व अन्यदाउदनगर (अनुमंडल)राजकुमार बिगहा निवासी अग्निपीड़ित कृष्णा पासवान को डीएसएस के जिला प्रभारी व युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव व राजद कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री दी. जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात श्री पासवान के घर में अचानक आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. घर में खाने के लिए अनाज और पहनने के लिए कपड़ा तक नहीं बचा है. युवा राजद नेता कुणाल प्रताप, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, राजकिशोर यादव, कृष्णा कांस्यकार व राजेश कुमार आदि की मदद से सोमवार को पीड़ित के घर पहुंच कर बर्तन, चावल, सब्जी, मसाला, कंबल आदि दिये गये. —————व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव चार जनवरी को दाउदनगर अनुमंडल. दाउदनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव चार जनवरी को प्रखंड कार्यालय सभागार में कराया जायेगा. जानकारी देते हुए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. व्यापार मंडल कार्यकारिणी के 11 सदस्यों द्वारा अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा. यही सदस्य चार जनवरी को व्यापार मंडल का नया कार्यकारी अध्यक्ष चुनेंगे. दूसरी ओर सूत्रों ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों द्वारा अपने-अपने पक्ष में बहुमत को गोलबंद करने का प्रयास तेज कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि इस पद के लिए प्रमुख रूप से दो लोगों की दावेदारी सामने आ रही है . जिन लोगों की दावेदारी सामने आ रही है उनमें एक पैक्स कोटे से एवं एक किसान वर्ग से व्यापार मंडल के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य हैं. बताया जाता है कि ग्यारह कार्यकारिणी सदस्यों में पांच पैक्स कोटे एवं छह किसान वर्ग से सदस्य हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन