जंगलराज का टेलर है दरभंगा में इंजीनियरों की हत्या : सांसद

Published at :27 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
जंगलराज का टेलर है दरभंगा में इंजीनियरों की हत्या : सांसद

जंगलराज का टेलर है दरभंगा में इंजीनियरों की हत्या : सांसद फोटो नंबर-17, सांसद सुशील कुमार सिंहऔरंगाबाद कार्यालय.दरभंगा में सड़क निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों की दिन दहाड़े हत्या तो जंगलराज का टेलर है,अभी इस शासन में अपराध का पूरा फिल्म बाकी है. चुनाव के पहले हमलोग कहा करते थे कि जंगलराज टू से बिहार […]

विज्ञापन

जंगलराज का टेलर है दरभंगा में इंजीनियरों की हत्या : सांसद फोटो नंबर-17, सांसद सुशील कुमार सिंहऔरंगाबाद कार्यालय.दरभंगा में सड़क निर्माण कंपनी के दो इंजीनियरों की दिन दहाड़े हत्या तो जंगलराज का टेलर है,अभी इस शासन में अपराध का पूरा फिल्म बाकी है. चुनाव के पहले हमलोग कहा करते थे कि जंगलराज टू से बिहार को बचाइये, तो लोग इसे राजनीतिक बयानबाजी मानते थे. अब हमलोगों ने जो कहा था वह सामने आने लगा है. आज स्थिति यह है कि बैंक लूटे जा रहे हैं. आम लोगों की जिंदगी असुरक्षित हो चुकी है. कानून व व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. दरभंगा में दो दिसंबर को इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद की हत्या की गयी थी. अभी इसकी जांच भी पूरी नहीं हुई है. अपराध में शामिल लोगों को कानून के शिकंजे में कसा नहीं जा सका और वहीं दो और इंजीनियरों की हत्या लेवी के लिए कर दी गयी. सांसद ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री सब कुछ अपनी आंखों से केवल देख रहे हैं और इन घटनाओं पर इनका बयान केवल इतना आता है कि किसी को बख्शा नहीं जायेगा. वैसे इस तरह का बयान देकर मुख्यमंत्री अपना फर्ज निभाना व अपनी जिम्मेवारी से बचना अच्छी तरह जानते है. सांसद ने सरकार से दरभंगा की घटना की सीबीआइ जांच कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन