छह लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी

Published at :27 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
छह लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी

छह लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दाउदनगर (अनुमंडल) . टोका फंसा कर बिजली जलाना छह लोगों को मंहगा पड़ गया. सभी छह लोगों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. दाउदनगर के सहायक विद्युत अभियंता प्रीतम कुमार व उनके सहयोगियों ने 23 दिसंबर को तीन अलग अलग जगहों पर छापामारी की थी. […]

विज्ञापन

छह लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दाउदनगर (अनुमंडल) . टोका फंसा कर बिजली जलाना छह लोगों को मंहगा पड़ गया. सभी छह लोगों के विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. दाउदनगर के सहायक विद्युत अभियंता प्रीतम कुमार व उनके सहयोगियों ने 23 दिसंबर को तीन अलग अलग जगहों पर छापामारी की थी. पटना रोड स्थित साईं आइटीआइ के पास नाथुन सिंह, जितेंद्र कुमार, निर्भय यादव व रूपेश कुमार को टोका फंसा कर बिजली उपयोग करते पाया गया था. दाउदनगर शहर के शुक बाजार स्थित नरेंद्र कुमार भी टोका फंसा कर बिजली उपयोग कर रहे थे. कसेरा टोली मुहल्ले में विनोद कुमार को बिजली चोरी करते पकड़ा गया था. थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सहायक विद्युत अभियंता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन