नियमित पढ़ाई के लिए गांववालों ने किया प्रदर्शन

Published at :27 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नियमित पढ़ाई के लिए गांववालों ने किया प्रदर्शन

नियमित पढ़ाई के लिए गांववालों ने किया प्रदर्शन नरारी खूर्द प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मनमानी का आरोप लगा कर गांववालों ने सरकार के खिलाफ भी की नारेबाजी बारुण(औरंगाबाद).बारुण प्रखंड के नरारी खूर्द प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र राम की लापरवाही का आरोप लाकर गांववालों ने शनिवार को विद्यालय के सामने प्रदर्शन किया और सरकार […]

विज्ञापन

नियमित पढ़ाई के लिए गांववालों ने किया प्रदर्शन नरारी खूर्द प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मनमानी का आरोप लगा कर गांववालों ने सरकार के खिलाफ भी की नारेबाजी बारुण(औरंगाबाद).बारुण प्रखंड के नरारी खूर्द प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र राम की लापरवाही का आरोप लाकर गांववालों ने शनिवार को विद्यालय के सामने प्रदर्शन किया और सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना था कि प्राथमिक विद्यालय नरारी खूर्द में कभी भी नियमित पढ़ाई नहीं होती है और न ही बच्चों को मध्याह्न भोजन ही दिया जाता है. बच्चों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पाता. जबकि, इस विद्यालय में सैकड़ों छात्र-छात्राएं का नामांकन है. ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक वीरेंद्र राम पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक मनमाने ढंग से विद्यालय आते हैं, तो कभी गायब हो जाते है. अभी पिछले करीब दो माह से विद्यालय बंद है. विद्यालय के शिक्षक विद्यालय आते तो जरूर हैं, लेकिन घूम फिर कर वापस चले जाते हैं, क्योंकि विद्यालय की चाभी प्रधानाध्यापक के पास है. मौके पर गोपाल कुमार यादव, शेषनाथ सिंह, मनोज विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, उपेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, संजय विश्वकर्मा, प्रदीप चौधरी, लालदेव पासवान, गुड्डू प्रजापति, विजय पटेल, अनिल सिंह के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन