राजद प्रखंड अध्यक्ष बने रणविजय

Published at :27 Dec 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
राजद प्रखंड अध्यक्ष बने  रणविजय

राजद प्रखंड अध्यक्ष बने रणविजय फोटो नंबर-4, परिचय- राजद प्रखंड अध्यक्ष को रणविजय कुमार सैनिक को माला पहनाते निर्वाचन पदाधिकारी व अन्य रफीगंज (औरंगाबाद).राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से प्रखंड कार्यालय में किया गया. निर्वाची पदाधिकारी रवींद्र कुमार यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता व देखरेख निर्वाची सहायक धनंजय चौधरी ने की. सर्वसम्मति से पूर्व उप […]

विज्ञापन

राजद प्रखंड अध्यक्ष बने रणविजय फोटो नंबर-4, परिचय- राजद प्रखंड अध्यक्ष को रणविजय कुमार सैनिक को माला पहनाते निर्वाचन पदाधिकारी व अन्य रफीगंज (औरंगाबाद).राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से प्रखंड कार्यालय में किया गया. निर्वाची पदाधिकारी रवींद्र कुमार यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता व देखरेख निर्वाची सहायक धनंजय चौधरी ने की. सर्वसम्मति से पूर्व उप प्रमुख रणविजय कुमार सैनिक को राजद प्रखंड अध्यक्ष के लिए चयन किया गया. चयन की घोषणा के उपरांत उपस्थित नेताओं द्वारा माला पहना कर प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत किया गया. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि जिस आशा व उम्मीद के साथ निर्वाची पदाधिकारी हमें चयन किया गया है, इस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे. पार्टी का भरोसा हमेशा बनाये रखेंगे. प्रदेश सचिव संजय सिंह यादव ने कहा कि रणविजय कुमार के दिशा निर्देश में पार्टी मजबूत होगी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव, राजद जिला मिडिया प्रभारी सह गोरडीहा मुखिया एस शाहजादा शाही, मुखिया मनोज यादव, केराप पैक्स अध्यक्ष बसंत यादव, राम विनय यादव, पूर्व जिला पार्षद गया प्रजापत, नुरूल खां, रामदत यादव, पूनम यादव, उपेंद्र यादव, पप्पू गुप्ता, वीरेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन