अंकोरहा में आग से दो घर जले

अंकोरहा में आग से दो घर जले फोटो नंबर-8,परिचय- जले धान के बोझा को बुझाते लोग नवीनगर.प्रखंड के अंकोरहा गांव में अचानक आग लगने के कारण दो घर जल कर राख हो गया. इसमें एक भैंस मर गयी और तीन गाय बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गयी. अंकोरहा निवासी उदय साव व अजय साव […]
अंकोरहा में आग से दो घर जले फोटो नंबर-8,परिचय- जले धान के बोझा को बुझाते लोग नवीनगर.प्रखंड के अंकोरहा गांव में अचानक आग लगने के कारण दो घर जल कर राख हो गया. इसमें एक भैंस मर गयी और तीन गाय बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गयी. अंकोरहा निवासी उदय साव व अजय साव के घर आग लगने के कारण अनाज, कपड़े व अन्य सामान जल कर राख हो गया. अगलगी की सूचना पाकर सीओ राणा अक्षय प्रताप सिंह, मुखिया रीता देवी घटनास्थल का जायजा लिया और उचित मुआवजा देने की बात कहीं. मुखिया ने अपनी ओर से एक हजार रुपये दिये. वहीं, टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर सूर्यपूरा गांव के एक खलिहान में धान के 150 बोझे आग लगने से जल कर राख हो गया. खलिहान में उस्मान खां का धान रखा हुआ था. गांव के बच्चे अलाव जला कर ताप रहे थे. किसान को 20 हजार से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










