चतुर बिगहा दो गोल से जीती

चतुर बिगहा दो गोल से जीती फोटो नंबर-22,परिचय- कार्यक्रम में उपस्थित राजद नेत्री कांति सिंह,राघवेंद्र प्रताप,सुबोध सिंह व अन्य औरंगाबाद.शिवगंज के मैदान पर शनिवार को शिवा फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ कांति सिंह, राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव, प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह, विधायक आनंद शंकर, राजद के […]
चतुर बिगहा दो गोल से जीती फोटो नंबर-22,परिचय- कार्यक्रम में उपस्थित राजद नेत्री कांति सिंह,राघवेंद्र प्रताप,सुबोध सिंह व अन्य औरंगाबाद.शिवगंज के मैदान पर शनिवार को शिवा फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ कांति सिंह, राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव, प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार सिंह, विधायक आनंद शंकर, राजद के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह, शंकर यादवेंदू व प्रवक्ता एस शाहजदा शाही ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. शिवा फुटबॉल टूर्नामेंट के संरक्षक व राजद नेता डाॅ गुप्तेश्वर यादव ने बताया कि विलुप्त हो रही फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन प्रत्येक साल किया जाता है. टूर्नामेंट का पहला मैच चतुर बिगहा व सिंचाई कालोनी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. चतुर बिगहा की टीम ने प्रारंभ से ही मैच में अपनी पकड़ मजबूत रखी और अंतत: सिंचाई कालोनी को 2-0 से हरा दिया. मैच को देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे थे और जम कर आनंद भी लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










