पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व सांसद लूटन बाबू

Published at :26 Dec 2015 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर  याद किये गये पूर्व सांसद लूटन बाबू

पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व सांसद लूटन बाबूसांसद सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि फोटो नंबर-100, परिचय-पूर्व सांसद के छाया चित्र पर माल्यार्पण के दौरान उपस्थित सांसद सुशील कुमार सिंह व अन्य औरंगाबाद (ग्रामीण).औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह के पिता व पूर्व सांसद रामनरेश सिंह उर्फ लूटन बाबू को 16वीं पुण्यतिथि पर जिलेवासियों ने […]

विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व सांसद लूटन बाबूसांसद सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि फोटो नंबर-100, परिचय-पूर्व सांसद के छाया चित्र पर माल्यार्पण के दौरान उपस्थित सांसद सुशील कुमार सिंह व अन्य औरंगाबाद (ग्रामीण).औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह के पिता व पूर्व सांसद रामनरेश सिंह उर्फ लूटन बाबू को 16वीं पुण्यतिथि पर जिलेवासियों ने याद किया. सिंह कोठी में शनिवार को आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जिले के कोने-कोने से पहुंचे समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों ने बारी-बारी से स्व लूटन बाबू के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता उदय सिंह व देखरेख भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय ने की. वक्ताओं ने कहा कि वे प्रखर राजनीतिज्ञ थे. जनता की समस्याओं से उनका लगाव था और हर समस्याओं का समाधान प्रेम पूर्वक करते थे. 1989 से लेकर 1995 तक लगातार औरंगाबाद के सांसद रहे. इससे पहले विधायक के रूप में भी जनता की सेवा की थी. इस दौरान सांसद ने कहा कि वे सच्चे और नेक दिल इंसान थे. आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन वे सच्चे मार्गों पर चलने व जनता की ईमानदारी से सेवा करने की प्रेरणा देते रहते हैं. उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. कार्यक्रम में डाॅ राजीव रंजन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, अनिल सिंह, लखन साव, शिक्षक विजय कुमार, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, राकेश सिंह, मनीष राज पाठक, जैन सिंह,रमण सिंह, वासिम खां, कर्नल खां सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन