प्रतियोगिता में नंदलाल, पूजा व सिंधु ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में नंदलाल, पूजा व सिंधु ने मारी बाजी कुटुंबा,(औरंगाबाद). अंबा चिल्हकी हाइस्कूल के मैदान में आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता के ग्रुप ए में नंदलाल कुमार, ग्रुप बी में पूजा कुमारी व ग्रुप सी में सिंधु प्रकाश ने बाजी मारी. इसी तरह से ग्रुप ए में बिक्रम कुमार व रवि कुमार, ग्रुप बी में पंकज […]
प्रतियोगिता में नंदलाल, पूजा व सिंधु ने मारी बाजी कुटुंबा,(औरंगाबाद). अंबा चिल्हकी हाइस्कूल के मैदान में आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता के ग्रुप ए में नंदलाल कुमार, ग्रुप बी में पूजा कुमारी व ग्रुप सी में सिंधु प्रकाश ने बाजी मारी. इसी तरह से ग्रुप ए में बिक्रम कुमार व रवि कुमार, ग्रुप बी में पंकज कुमार व अफसाना प्रवीण, ग्रुप सी में विवेक कुमार व रितिका कुमारी क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. ग्रुप ए के प्रथम आये प्रतिभागियों को पांच हजार, ग्रुप बी के चार हजार व ग्रुप सी के प्रथम आये प्रतिभागी को तीन हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. इसी तरह से दूसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को तीनों ग्रुप को चार हजार, तीन हजार व दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया. अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया. आयोजन में मंटु कुमार गुप्ता, संतोष कुमार व संजीव कुमार का योगदान सराहनीय रहा.चेतना सत्र में शामिल रहें शिक्षक अंबा (औरंगाबाद). विद्यालय में प्रार्थना सभा व चेतना सत्र शिक्षक में जरूर शामिल हो. युक्त बातें आवर्ती प्रशिक्षण के दौरान मिडिल स्कूल खैरा, जिवा बिगहा में समन्यवयक नागेंद्र कुमार ने कही. उन्होंने बाल संसद की भागदारी के लिए उन्हे प्रोत्साहित करने की बात कही. समन्वयक ने बताया कि इससे बच्चों में प्रतिनिधित्व भावना जागृत होती है और शिक्षा से जुड़ाव भी बढ़ता है. उन्होंनें स्कूल का संचालन नियत समय से करने की बात कही. सीआरसीसी ने कहा कि शिक्षा के अधिकार कानून में जो साप्ताहिक शिक्षण अवधि का निर्धारण किया गया है उसे हर हाल में पूरा होना चाहिए. इस मौके पर शिक्षक भोला शरण प्रसाद, मो सफीक अंसारी, योगेंद्र कुमार, संजय कुमार, बलिराम चौधरी व सुनील कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










