रौनियार यूथ ने बांटा कंबल

Published at :25 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
रौनियार यूथ ने बांटा कंबल

रौनियार यूथ ने बांटा कंबल औरंगाबाद (नगर). ठंड को देखते हुए रौनियार यूथ संस्था द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. संस्था के सचिव धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, शंभु, प्रदीप, मो रेयाज , भदानी व रिशु सोहल्य ने शहर के नावाडीह रोड, जगजीवन नगर, बिगहा पर के गरीबों के बीच कंबल वितरण कर अलाव […]

विज्ञापन

रौनियार यूथ ने बांटा कंबल औरंगाबाद (नगर). ठंड को देखते हुए रौनियार यूथ संस्था द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. संस्था के सचिव धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, शंभु, प्रदीप, मो रेयाज , भदानी व रिशु सोहल्य ने शहर के नावाडीह रोड, जगजीवन नगर, बिगहा पर के गरीबों के बीच कंबल वितरण कर अलाव जलाया गया. संस्था के सदस्यों ने कहा कि ठंड के मौसम में प्रत्येक वर्ष गरीबों के बीच कंबल वितरण किया जाता है. बौद्धिक कार्यक्रम कल औरंगाबाद (नगर). रविवार को श्रीयोग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के ब्रदी नारायण मार्केंट प्रांगण में बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए संस्था के पवन कुमार सिंह, जयमंगल सिंह, दीपु सिंह व अशोक कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में संत श्री आसाराम बापू के कृपापात्र साधक व शिष्य रामा भाई द्वारा लोगों को शांतिप्रिय संदेश दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन