कॉलेज को सुंदर व स्वच्छ बनाने में छात्र करें मदद : प्रबंधन

Published at :22 Dec 2015 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज को सुंदर व स्वच्छ बनाने में छात्र करें मदद : प्रबंधन

कॉलेज को सुंदर व स्वच्छ बनाने में छात्र करें मदद : प्रबंधन(फोटो नंबर-50)कैप्शन- सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद (नगर) शहर के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में मेधावृत्ति के लिये इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राएं काफी परेशान हैं. मंगलवार को कॉलेज के कई विभागों का चक्कर लगा रही थी. छात्रा अंजलि कुमारी, रिंकी कुमारी, सुमन कुमारी, ऋचा […]

विज्ञापन

कॉलेज को सुंदर व स्वच्छ बनाने में छात्र करें मदद : प्रबंधन(फोटो नंबर-50)कैप्शन- सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद (नगर) शहर के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में मेधावृत्ति के लिये इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राएं काफी परेशान हैं. मंगलवार को कॉलेज के कई विभागों का चक्कर लगा रही थी. छात्रा अंजलि कुमारी, रिंकी कुमारी, सुमन कुमारी, ऋचा कुमारी ने बताया कि इंटर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ हूं. मेधावृत्ति के लिए कल्याण विभाग द्वारा कॉलेज द्वारा वेरीफाइ करा आवेदन की मांग की जा रही है. दो दिनों से कॉलेज आ रहे हैं, पर कर्मचारियों से पूछे जाने पर सही पता नहीं दिया जा रहा है. इस संबंध में कॉलेज सहायक मनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की गयी है. कहीं भी किसी छात्र-छात्राओं की परेशानी न हो इसे प्रबंधन द्वारा खासा ध्यान रखा गया है. उन्होंने बताया कि कॉलेज को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए कई तरह से प्रयास किये जा रहे है, लेकिन कॉलेज के ही कुछ छात्रो द्वारा कॉलेज की चहारदीवारी को गंदा किया जा रहा है, जो ठीक नही है. उन्होंने कॉलेज को सुंदर व स्वच्छ बनाने में छात्र-छात्राओं से सहयोग की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन