सफाई करा रास्ते को कराया चालू

सफाई करा रास्ते को कराया चालू फोटो-30,परिचय-रास्ता साफ करवाते कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन बिहारी सिंहदाउदनगर (अनुमंडल). शहर के वार्ड संख्या-22 स्थित सूर्य मंदिर के पास एक बंद रास्ता को साफ करवा कर रोड चालू करवाया गया. यह कार्रवाई एसडीओ राकेश कुमार के आदेश पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विपिन बिहारी सिंह ने मंगलवार को की. […]
सफाई करा रास्ते को कराया चालू फोटो-30,परिचय-रास्ता साफ करवाते कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन बिहारी सिंहदाउदनगर (अनुमंडल). शहर के वार्ड संख्या-22 स्थित सूर्य मंदिर के पास एक बंद रास्ता को साफ करवा कर रोड चालू करवाया गया. यह कार्रवाई एसडीओ राकेश कुमार के आदेश पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विपिन बिहारी सिंह ने मंगलवार को की. मौके पर दण्डाधिकारी के रूप में नगर पंचायत के स्वच्छता निरीक्षक अक्षयवर चौबे के साथ-साथ अवर निरीक्षक सहुद अख्तर व साकेत सौरभ के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहे. नगर पंचायत के सफाईकर्मियों के अलावे दैनिक मजदूरों से गली से मिट्टी हटवाया गया और नाली भी साफ करायी गयी. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जयप्रकाश चौधरी द्वारा मकान बनवाने के क्रम में सड़क पर ही मिट्टी भरकर रास्ता व नाली को अवरुद्ध कर दिया गया था. एसडीओ के आदेश पर कारवाई करते हुए आम रास्ता को चालू करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










