आलू की खेती से किसान हो रहे खुशहाल

Published at :20 Dec 2015 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
आलू की खेती से किसान हो रहे खुशहाल

आलू की खेती से किसान हो रहे खुशहाल दाउदनगर (औरंगाबाद).दाउदनगर प्रखंड के अंछा गांव के किसान आलू की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं और इससे खुशहाल दिख रहे हैं. ग्रामीण अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अंछा गांव में लगभग 500 बीघा में आलू की खेती होती है. हथिया नक्षत्र के समाप्ति के […]

विज्ञापन

आलू की खेती से किसान हो रहे खुशहाल दाउदनगर (औरंगाबाद).दाउदनगर प्रखंड के अंछा गांव के किसान आलू की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं और इससे खुशहाल दिख रहे हैं. ग्रामीण अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अंछा गांव में लगभग 500 बीघा में आलू की खेती होती है. हथिया नक्षत्र के समाप्ति के बाद ही किसान आलू की रोपाई शुरू कर देते है. आलू के बीज किसान यूपी के कन्नौज, झांझी व वाराणसी से खरीद कर लाते हैं. इसका फायदा यह होता है कि किसानों को आगत फसल का लाभ मिल जाता है. दिसंबर की शुरुआत से ही आलू में कोड़ाई शुरू हो जाती है. इसके कारण अच्छा दाम मिलता है. दाउदनगर बाजार नजदीक होने के कारण आलू की बिक्री आसानी से हो जाती है. सोन नदी के किनारे अवस्थित होने के कारण अंछा गांव में आलू की खेती किसान जमकर आधुनिक विधि से करते हैं. इससे किसान को काफी फायदा होता है. आलू के बाद खेत में पुन: गेहूं की फसल लगा देते हैं. इससे काफी फायदा हो जाता है. दाउदनगर बाजार में अंछा का आलू ही बिक्री होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन