जनता दरबार में 32 फरियादियों की सुनी गयी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :04 May 2026 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में 32 फरियादियों की सुनी गयी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और हर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल द्वारा सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में सबका सम्मान–जीवन आसान पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 32 आगंतुकों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने जमीन विवाद, आपसी मारपीट, साइबर ठगी, पुलिस कार्रवाई में विलंब समेत कई प्रकार की समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया. पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और हर मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया. मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्राप्त शिकायतों की जांच कर जल्द निबटारा करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. साथ ही, पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि सबका सम्मान–जीवन आसान पहल का उद्देश्य आम लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक सुलभ मंच प्रदान करना है, ताकि उन्हें थाने या अन्य कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी समस्या के लिए सीधे जनता दरबार में आकर अपनी बात रखें.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन