तीन वारंटी के घरों पर चिपकाया गया इश्तेहार

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :04 May 2026 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
तीन वारंटी के घरों पर चिपकाया गया इश्तेहार

Aurangabad News :इन तीनों के खिलाफ न्यायालय द्वारा इश्तेहार वारंट निर्गत था

विज्ञापन

दाउदनगर. दाउदनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर तीन वारंटियों के घरों पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया. यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार, विक्की कुमार, एएसआइ रामबृक्ष चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में की गयी. वारंटियों के घरों पर जाकर डुगडुगी पिटवाई गई और विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के भखरुआं निवासी इश्तेहार वारंटी संजय यादव के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया. बाबू अमौना में इश्तेहार वारंटी राजेश सिंह और राजेश अवधिया और मंटू कुमार के घरों पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया. इन तीनों के खिलाफ न्यायालय द्वारा इश्तेहार वारंट निर्गत था. थानाध्यक्ष ने बताया कि इन लोगों द्वारा आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेशानुसार आगे कुर्की की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन