आपकी जम्मिेवारी चैन की नींद सोने नहीं देती : विधायक

Published at :20 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
आपकी जम्मिेवारी चैन की नींद सोने नहीं देती : विधायक

आपकी जिम्मेवारी चैन की नींद सोने नहीं देती : विधायक रिसियप से रथ पर सभास्थल पहुंचे कुटुंबा विधायकमहागंठबंधन की ओर से किया गया भव्य स्वागत फोटो नंबर-22,23, परिचय-माला डालकर विधायक का स्वागत करते कार्यकर्ता,रथ पर बैठकर मंच तक जाते विधायक अंबा/ कुटुंबा (औरंगाबाद). सम्मान सह अभिनंदन समारोह आयोजित कर विधायक राजेश कुमार का भव्य स्वागत […]

विज्ञापन

आपकी जिम्मेवारी चैन की नींद सोने नहीं देती : विधायक रिसियप से रथ पर सभास्थल पहुंचे कुटुंबा विधायकमहागंठबंधन की ओर से किया गया भव्य स्वागत फोटो नंबर-22,23, परिचय-माला डालकर विधायक का स्वागत करते कार्यकर्ता,रथ पर बैठकर मंच तक जाते विधायक अंबा/ कुटुंबा (औरंगाबाद). सम्मान सह अभिनंदन समारोह आयोजित कर विधायक राजेश कुमार का भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम में महागंठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे. विधायक की आने सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं की एक टोली सुसज्जित रथ को लेकर रिसियप पहुंची. रिसियप से ही विधायक को रथ पर अंबा तक लाया गया. अभिनंदन करने वालों की एक लंबी कतार लगी हुई थी. रिसियप, अंबा, कटुंबा व संडा की सड़कों पर तोरण द्वार लगाया गया था. इतना भव्य रूप से समारोह आयोजित कर अंबा में पहली बार किसी विधायक का अभिनंदन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डाॅ विनोद ने कहा कि कई नेता झूठे बयानबाजी कर राजनीति करने का प्रयास करते है, पर अब उनका यह सब नहीं चलेगा. राजद प्रखंड अध्यक्ष पूर्व प्रमुख मनोज कुमार सिंह ने कहा कि महागंठबंधन विकास में विश्वास रखती है. झूठे वादा करनेवालों को जनता ने सबक सीखा दिया है. इस मौके पर महराज मेहता, नंदकुमार यादव, कपिलदेव पांडेय, अरविंद सिंह, रामविलास सिंह, विजय पांडेय, अजय राम, शंकुतला देवी, इंदल यादव, डाॅ उदय मेहता, आजम इमामा, मंजीत यादव, रामाकांत पांडेय, मोहम्मद सतार, गांधी मेहता, रामलखन दुबे, विजय मेहता, राजकुमार यादव आदि थे.जनता के बीच परिवार के सदस्य बन कर करूंगा काम : क्षेत्र की जनता ने जो दायित्व मुझे सौंपा है उस पर मैं खरा उतरूंगा. ये बातें विधायक राजेश कुमार ने कहीं. वे रविवार को चिल्हकी हाइस्कूल अंबा के मैदान में अभिनंदन सह समारोह समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं पक्का इरादा लेकर आया हूं. पिता जी के साथ जब विधानसभा तक जाते थे तो गाड़ी खड़ा कर पोर्टिको में बैठ जाते थे. उन्होंने कहा कि मैं विधायक के रूप में नहीं, बल्कि क्षेत्र के जनता के बीच परिवार के सदस्य बन कर कार्य करूंगा. मेरे लिए जनता से बड़ा कोई नहीं है. आपके दुख-दर्द में हम साथ रहेंगे. आपकी कुछ जिम्मेवारियां ऐसी है जौ चैन की नींद सोने नहीं देती है. आपके आकांक्षाओं पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा. विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार के सात निश्चयों के तहत बिहार का विकास होगा. कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में जो योजना धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है उसे धरातल पर उतारा जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया डाॅ विनोद मेहता व देखरेख राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की. शालीनता से करें जनता का काम : विधायक ने कहा कि अधिकारी जनता के काम को शालीनता से करें. उपलब्ध संसाधन का लाभ जनता को ससमय मिलना चाहिए. जनवितरण के दुकानदारों को भी अपनी कार्यशैली में सुधार करने की बात कही. वैसे अधिकारी व कर्मचारी जो जनता के काम में सदभावना दिखायेंगे उनके साथ मैं दोस्त की तरह व्यवहार करूंगा. जनता के साथ दुर्व्यहार करने वालों की शिकायत सीएम से करूंगा. उन्होंने कहा कि 36 दिनों में मंत्री व विभाग के उच्च अधिकारी से मिलकर बिजली, सिंचाई, शिक्षा व स्वास्थ्य योजनाओं में कार्य करने का प्रयास किया हूं. विधायक निधि से एक वर्ष तक नली-गली की जगह सिंचाई में लगाने की बात उन्होंने कही. इसके लिए उन्होंने उपस्थित लोगों के मन जानने का प्रयास भी किया. लोगों ने ताली बजा कर विधायक के इस निर्णय का स्वागत किया. क्षेत्र के 34 पंचायतों में तीनों दल के कार्यकर्ताओं का कमेटी गठित कर विकास कार्य में सहयोग लूंगा. हड़ियाही व उत्तर कोयल नहर परियोजना को पूरा कराना मेरी प्राथमिकता है. क्षेत्र के स्कूल व अस्पताल में दौरा कर उसे बेहतर करने का प्रयास करूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन