इनोवा लूटनेवाले अपराधियों ने गिरोह के खोले कई राज

Published at :02 Dec 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
इनोवा लूटनेवाले अपराधियों ने गिरोह के खोले कई राज

इनोवा लूटनेवाले अपराधियों ने गिरोह के खोले कई राज कहीं बड़ी डकैती करने की थी योजना शंकरपुर गांव के पास योजना बना रहे थे इनोवा लूटनेवाले सभी अपराधी : एसपी गया, जहानाबाद, औरंगाबाद व अरवल जिले की सीमावर्ती इलाकों में वाहन लूट व चोरी में सक्रिये थे पकड़ाये अपराधी (फोटो नंबर-11)कैप्शन- गिरफ्तार अपराधियांे के साथ […]

विज्ञापन

इनोवा लूटनेवाले अपराधियों ने गिरोह के खोले कई राज कहीं बड़ी डकैती करने की थी योजना शंकरपुर गांव के पास योजना बना रहे थे इनोवा लूटनेवाले सभी अपराधी : एसपी गया, जहानाबाद, औरंगाबाद व अरवल जिले की सीमावर्ती इलाकों में वाहन लूट व चोरी में सक्रिये थे पकड़ाये अपराधी (फोटो नंबर-11)कैप्शन- गिरफ्तार अपराधियांे के साथ प्रेस वार्ता करते पुलिस अधीक्षक बाबू राम औरंगाबाद (नगर) गया जिले के बेलागंज से इनोवा लूट कर भाग रहे जिस आठ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उन अपराधियों ने पुलिस के समक्ष गिरोह के कई राज खोले हैं. बुधवार को पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि लूट के इनोवा से बड़ी घटना को अंजाम देने की योजनाओं अपराधियों की थी़ उन्होंने बताया कि गया पुलिस द्वारा सूचना दी गयी कि इनोवा वाहन बीआर 02 एम 6992 को अपराधियों ने लूट कर भागे हैं. सूचना के आधार पर जिले के सभी थानाध्यक्षों को वाहन चेकिंग अभियान करने का निर्देश दिया. इसी चेकिंग के क्रम में दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार औरंगाबाद आ रहे थे, उन्हें गुप्त सूचना मिली कि किसी बड़ी डकैती जैसी घटना के अंजाम देने के लिए अपराधी ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास योजना बना रहे हैं. इसकी सूचना पर दाउदनगर थानाध्यक्ष, दारोगा सहूद अख्तर, साकेत सौरभ छापेमारी करना शुरू की. पुलिस को देख कर अपराधी इनोवा वाहन व बाइक छोड़कर भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर हिमांशु रंजन उर्फ छोटू निवासी इमाइदपुर थाना हुलासगंज जिला जहानाबाद, सन्नी कुमार निवासी शहर तेलपा थाना करपी जिला अरवल, रामप्रकाश उर्फ प्रणव कुमार निवासी कुसरे थाना करपी जिला अरवल, सोनू कुमार निवासी विशुनपुर, थाना मखदुमपुर जिला जहानाबाद, अक्षय कुमार निवासी बेनीपूर, थाना बख्तियारपुर जिला पटना, प्रिंस कुमार उर्फ सूरज कुमार, अशीष कुमार उर्फ रामाशीष कुमार दोनों निवासी समोद बिगहा, थाना शेरघाटी जिला गया व एक अन्या नाबांगिक अपराधी को पकड़ा गया. तलाशी के क्रम में हिमांशु रंजन के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, दो मोबाइल, सन्नी कुमार के पास से एक मोबाइल, इनोवा चालक से लूटी पर्स, ऑनर बुक, ड्राइविंग लाइसेंस व रामप्रकाश के पास से एक चाकू, सोनू कुमार व अक्षय कुमार के पास से एक-एक गोली बरामद किया गया. साथ ही अन्य अपराधियों से मोबाइल व अन्य कागजात बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में इन अपराधियों ने बताया कि गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल जिले की सीमावर्ती इलाकों में अब तक कई वाहनों को लूटा व चोरी की है. इसके अतिरिक्त हिमांशु रंजन, प्रिंस कुमार, सन्नी कुमार कई लूट, डकैती, हत्या जैसी घटना में शामिल रहा हैं. इनलोगों के निशानदेही पर बाराचट्टी, रामपुर, जहानाबाद, शहर तेलपा थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है. साथ ही अन्य जिलों से संपर्क कर अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा. वहीं, थानाध्यक्ष पंकज कुमार को पुरस्कार देने के लिए मुख्यालय को पत्राचार भेजा जायेगा. प्रेसवार्ता में दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार, दाउदनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, ओबरा के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन