नहीं हटे होर्डग्सिं, आंदोलन के मूड में भाजपा

Published at :01 Dec 2015 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं हटे होर्डग्सिं, आंदोलन के मूड में भाजपा

नहीं हटे होर्डिंग्स, आंदोलन के मूड में भाजपा फोटो नंबर-24 परिचय-हाईवे पर लगा होर्डिंग का फ्रेमदाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर के हाइवे पर लगभग एक पखवाड़ा पहले लगाया गया होर्डिंग्स अभी तक नहीं हटाया जा सका है. दाउदनगर-गया रोड व औरंगाबाद-पटना रोड पर लगाये गये बड़े-बड़े होर्डिंग्स का फ्रेम आज भी खड़ा है. इस पर भाजपा प्रखंड […]

विज्ञापन

नहीं हटे होर्डिंग्स, आंदोलन के मूड में भाजपा फोटो नंबर-24 परिचय-हाईवे पर लगा होर्डिंग का फ्रेमदाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर के हाइवे पर लगभग एक पखवाड़ा पहले लगाया गया होर्डिंग्स अभी तक नहीं हटाया जा सका है. दाउदनगर-गया रोड व औरंगाबाद-पटना रोड पर लगाये गये बड़े-बड़े होर्डिंग्स का फ्रेम आज भी खड़ा है. इस पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि जल्द इसे नहीं हटाया गया तो भाजपा जल्द ही एक बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी. श्री तिवारी ने कहा कि हाइवे पर किसी प्रकार का होर्डिंग्स लगाना पूरी तरह अवैध है. यह जांच का विषय है कि किसकी अनुमति से और किसके द्वारा होर्डिंग्स लगाया गया है. होर्डिंग्स लगाने में सुरक्षा मापदंडों का भी ख्याल नहीं रखा गया. हाइ टेंशन बिजली तार के बिल्कुल करीब होर्डिंग्स का ऊपरी सिरा है. श्री तिवारी ने कहा कि करीब 10 दिन पहले एसडीओ व एसडीपीओ से उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर शिकायत करते हुए अवैध होर्डिंग्स को हटवाने की मांग की थी. एसडीओ ने सीओ को निर्देशित करने का आश्वासन भी दिया था. इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन