कंप्यूटर हैं शक्षिक नहीं

Published at :01 Dec 2015 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
कंप्यूटर हैं शक्षिक नहीं

कंप्यूटर हैं शिक्षक नहींहाल अशोक इंटर विद्यालय काफोटो नंबर-22,परिचय-अशोक इंटर विद्यालय का कंप्यूटरदाउदनगर,अनुमंडल. सरकार द्वारा सभी हाइस्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंप्यूटर की व्यवस्था तो की गयी, लेकिन कई ऐसे भी हाइस्कूल हैं जहां आज तक कंप्यूटर शिक्षक बहाल नहीं हुए. ऐसा ही एक विद्यालय है अशोक इंटर विद्यालय. यह स्कूल […]

विज्ञापन

कंप्यूटर हैं शिक्षक नहींहाल अशोक इंटर विद्यालय काफोटो नंबर-22,परिचय-अशोक इंटर विद्यालय का कंप्यूटरदाउदनगर,अनुमंडल. सरकार द्वारा सभी हाइस्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंप्यूटर की व्यवस्था तो की गयी, लेकिन कई ऐसे भी हाइस्कूल हैं जहां आज तक कंप्यूटर शिक्षक बहाल नहीं हुए. ऐसा ही एक विद्यालय है अशोक इंटर विद्यालय. यह स्कूल 2010 में इंटर विद्यालय के रूप में तब्दील हुआ. सरकार द्वारा नेट कंपनी के माध्यम से 11 कंप्यूटर दिये गये. ये कंप्यूटर तब से एक कमरे में पड़े हुए हैं. कंप्यूटर चलने के लिए सरकार ने कंप्यूटर शिक्षक को छोड़कर अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं, पर कंप्यूटर शिक्षक के अभाव में इसकी पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. यह कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि इस विद्यालय में कंप्यूटर शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. हालांकि इस बीच विद्यालय में बिजली भी उपलब्ध हो गया है. विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि कंप्यूटर विषय की पढ़ाई करायी जाती है. सोचा जा सकता है कि जब कंप्यूटर के शिक्षक ही नहीं है तो इसकी पढ़ाई किस प्रकार होती होगी. कंप्यूटर पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को निजी संस्थानों का सहारा लेना पड़ता है. प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार संत ने बताया कि प्लस टू के लिए विद्यालय में बहाल कॉमर्स विषय के शिक्षक द्वारा कंप्यूटर की पढ़ाई करायी जा रही है. कंप्यूटर शिक्षक की आवश्यकता के बारे में विभाग को लिखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन