अधिकारियों की सुस्ती से शक्षिकों को हो रही परेशानी

Published at :01 Dec 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों की सुस्ती से शक्षिकों को हो रही परेशानी

अधिकारियों की सुस्ती से शिक्षकों को हो रही परेशानी औरंगाबाद (नगर) शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा जिले में मूल सर्विस बुक पर पे फिक्सेशन कार्य में सुस्त रवैये को लेकर शिक्षकों ने नाराजगी जताया है. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि संघ व अन्य शिक्षक संगठनों […]

विज्ञापन

अधिकारियों की सुस्ती से शिक्षकों को हो रही परेशानी औरंगाबाद (नगर) शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा जिले में मूल सर्विस बुक पर पे फिक्सेशन कार्य में सुस्त रवैये को लेकर शिक्षकों ने नाराजगी जताया है. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि संघ व अन्य शिक्षक संगठनों द्वारा पूर्व में अधिकारियों से वार्ता के दौरान कहा गया था कि अक्तूबर से वेतन का भुगतान उन्हीं शिक्षकों का होगा जिनका पे फिक्सेशन मूल सर्विस पुस्तिक हो गया होगा. तीन महीने का वेतन भुगतान तो सही तरीके से किया, लेकिन अब एक बार फिर से अधिकारियों में सुस्ती छा गयी है. मूल सर्विस बुक पर पे फिक्सेशन का जो कार्य हो रहा है वह काफी धीमी गति से हो रहा है. इससे शिक्षकों को एक बार फिर से परेशान किये जाने की योजना बनायी जा रही है. उन्होंने कहा कि लगभग सभी प्रखंड के शिक्षकों द्वारा यह सूचना प्राप्त हो रही है कि इस कार्य में अधिकारियों द्वारा कुछ लापरवाही की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन