संस्कारयुक्त माहौल बनाने में बुजुर्गों की भूमिका अहम

Published at :21 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
संस्कारयुक्त माहौल बनाने में बुजुर्गों की भूमिका अहम

संस्कारयुक्त माहौल बनाने में बुजुर्गों की भूमिका अहम(फोटो नंबर-20,21)कैप्शन- शिविर में शामिल न्यायायिक पदाधिकारी, उपस्थित गणमान्य लोग औरंगाबाद (नगर)बिहार पेंशनर समाज भवन में वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के एडीजे पांच अनिल कुमार सिन्हा, न्यायायिक दंडाधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा, अधिवक्ता स्नेह […]

विज्ञापन

संस्कारयुक्त माहौल बनाने में बुजुर्गों की भूमिका अहम(फोटो नंबर-20,21)कैप्शन- शिविर में शामिल न्यायायिक पदाधिकारी, उपस्थित गणमान्य लोग औरंगाबाद (नगर)बिहार पेंशनर समाज भवन में वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के एडीजे पांच अनिल कुमार सिन्हा, न्यायायिक दंडाधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा, अधिवक्ता स्नेह लता मुख्य रूप से उपस्थित हुई. एडीजे अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि बुजुर्गों के हित रक्षा के लिए सरकार की ओर से ऐसा प्रावधान है कि यदि आपको अपने परिवार, संबंधी अथवा अन्य किसी द्वारा प्रताड़ित किया जाता है, तो इसकी शिकायत कर सकते हैं. आपकी शिकायत पर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से सहायता मिल सकती है. उन्होंने कहा कि परिवार में संस्कार के बीज बोने में बुजुर्गों की अहम भूमिका होती है. इस लिये अपने परिवार में इस प्रकार संस्कार के बीज बोये जायें कि भविष्य में किसी प्रकार की कोई पारिवारिक दुष्परिणाम सामने नहीं आये. इस मौके पर उपस्थित न्यायायिक दंडाधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा व अधिवक्ता स्नेह लता ने भी कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की. जागरूकता शिविर में पेंशनर समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, सचिव राजेश्वर सिंह, धर्मजीत सिंह, जयराम सिंह, कृष्णदेव नारायण सिंह, शशिभूषण सिंह, त्रिवेणी पांडेय, मणि पांडेय, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, महेंद्र सिंह, छेदी बैठा, राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन