पशुओं के साथ मालिक भी भिड़े, तीन लोग घायल

पशुओं के साथ मालिक भी भिड़े, तीन लोग घायल रफीगंज (औरंगाबाद)कासमा थाना क्षेत्र के शिमला गांव में पशु चराने को लेकर मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गये. घायल यशोदा देवी, वीरेंद्र दास व रजकलिया देवी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया. प्रथम पक्ष के वीरेंद्र यादव […]
पशुओं के साथ मालिक भी भिड़े, तीन लोग घायल रफीगंज (औरंगाबाद)कासमा थाना क्षेत्र के शिमला गांव में पशु चराने को लेकर मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गये. घायल यशोदा देवी, वीरेंद्र दास व रजकलिया देवी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया गया. प्रथम पक्ष के वीरेंद्र यादव के बयान पर पवन कुमार व दिनेश यादव को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. वहीं, दूसरे पक्ष के महेश दास के बयान पर वीरेंद्र दास, सोनू कुमार, सुधीर कुमार को नामजद आरोपित बनाते हुए कासमा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.थानाध्यक्ष नरोतम चंद ने बताया कि दोनों पक्षों के पशु आपस में भिड़ गये थे. इस मामले को लेकर आपसी झड़प हुई. इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










