शौचालय दिवस पर साफ-सफाई पर जोर

Published at :19 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
शौचालय दिवस पर साफ-सफाई पर जोर

शौचालय दिवस पर साफ-सफाई पर जोर औरंगाबाद (नगर) विश्व शौचालय दिवस के मौके पर सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा सदर अस्पताल स्थित सुलभ शौचालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ तपेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

शौचालय दिवस पर साफ-सफाई पर जोर औरंगाबाद (नगर) विश्व शौचालय दिवस के मौके पर सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा सदर अस्पताल स्थित सुलभ शौचालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ तपेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि साफ-सफाई रखना लोगों के लिए बेहद जरूरी है. स्वच्छता ही जीवन जीने की कला है. साफ-सुथरा रखने से ही लोग स्वस्थ्य रहते हैं. गंदगी से ही अधिकतर बीमारियां पनपती है, इससे हम सभी को जागरूक होकर दूर करना होगा. इस मौके पर डाॅ कुमार महेंद्र प्रताप, वार्ड प्रतिनिधि विजय मेहता, रामप्रवेश मालाकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इस दौरान सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक पद्मभूषण डाॅ विंदेश्वर पाठक के कार्यों पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि शौच हमेशा शौचालय में ही करना चाहिए, इससे बीमारी दूर रहती है. कई बार देखा गया है कि लोग खुले में शौच करते हैं इससे कई बीमारी होती है और कभी-कभी संक्रामक बीमारी के चपेट में आ जाते हैं. साफ-सफाई पर जोर देते हुए कहा कि सफाई से ही शुद्ध वातावरण मिलता है. इस मौके पर अनंदी ठाकुर, मनोज राम, रंजीत सिंह, काला राम, अरविंद राम आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन