सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ता है भाईचारा : विधायक

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ता है भाईचारा : विधायक (फोटो नंबर-9) परिचय- इमामगंज में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के तरार इमामगंज गांव में छठ पूजा के अवसर पर बुधवार की रात दोगोला का आयोजन किया गया. श्री सूर्य मंदिर पूजा समिति तरार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए […]
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ता है भाईचारा : विधायक (फोटो नंबर-9) परिचय- इमामगंज में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा दाउदनगर (अनुमंडल)दाउदनगर प्रखंड के तरार इमामगंज गांव में छठ पूजा के अवसर पर बुधवार की रात दोगोला का आयोजन किया गया. श्री सूर्य मंदिर पूजा समिति तरार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ओबरा के विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में एकता व भाईचारा बढ़ता है. ऐसे कार्यक्रमों की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता है. क्षेत्र के विकास लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा. समारोह की अध्यक्षता राम विलास मेहता ने की. मौके पर सूर्यदेव सिंह, ललन प्रसाद, सिद्धेश्वर सिंह, मनोज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे. मशहूर व्यास कुमार मंगलम व राकेश रंजन के बीच दोगोला का शानदार मुकाबला हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










