राजस्व वसूली में दिखायें तत्परता : सीओ

Published at :19 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व वसूली में दिखायें तत्परता : सीओ

राजस्व वसूली में दिखायें तत्परता : सीओ रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज अंचल कार्यालय में सीओ डाॅ संजय कुमार अम्बष्ट की अध्यक्षता में कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें सभी पंचायत के कर्मचारियों को राजस्व वसूली में तत्परता दिखाने का निर्देश दिया. वहीं, बेदखली जमीन मापी संबंधित मामलों के निबटारे के लिए कर्मचारियों को अमीन के […]

विज्ञापन

राजस्व वसूली में दिखायें तत्परता : सीओ रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज अंचल कार्यालय में सीओ डाॅ संजय कुमार अम्बष्ट की अध्यक्षता में कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें सभी पंचायत के कर्मचारियों को राजस्व वसूली में तत्परता दिखाने का निर्देश दिया. वहीं, बेदखली जमीन मापी संबंधित मामलों के निबटारे के लिए कर्मचारियों को अमीन के साथ मापी कर दखल कब्जा की कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी. सीओ ने बताया कि बेदखली से संबंधित 34 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन मामलों का निबटारा तत्काल प्राथमिकता के आधार पर करें. आवासीय, जातीय प्रमाण पत्र तत्काल सेवा को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन दो से तीन बजे मुख्यालय में आकर आवेदनों का सत्यापन करने का निर्देश दिया. ताकि सरकार द्वारा चलायी जा रही तत्काल सेवा आम आवाम को निर्बाध रूप से मिल सके. इस मौके पर कर्मचारी रामदेव सिंह, युगेश्वर सिंह, ओम प्रकाश सिन्हा, मुखदेव राम, कुबेर सिंह व अंचलकर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन