मरीज बाहर से खरीद रहे दवाएं

Published at :19 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
मरीज बाहर से  खरीद रहे दवाएं

मरीज बाहर से खरीद रहे दवाएं हसपुरा (औरंगाबाद)अस्पतालों में सरकार द्वारा अच्छी सुविधाएं देने का वादा किया जा रहा है. लेकिन, हकीकत कुछ और ही है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही है. गहना, टाल, डिंडिर, मौआरी, चहुंटा का स्वास्थ्य केंद्र बिना दवा के चल रहे […]

विज्ञापन

मरीज बाहर से खरीद रहे दवाएं हसपुरा (औरंगाबाद)अस्पतालों में सरकार द्वारा अच्छी सुविधाएं देने का वादा किया जा रहा है. लेकिन, हकीकत कुछ और ही है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही है. गहना, टाल, डिंडिर, मौआरी, चहुंटा का स्वास्थ्य केंद्र बिना दवा के चल रहे हैं. इन स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं उपलब्ध नहीं है. चंद्रदेव भुइंया, सुभगिया कुंवर, देवमती देवी, रमई विश्वकर्मा, चनारिक महतो व देवमुनी राजवंशी आदि मरीजों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर द्वारा परची दी जाती है. लेकिन, दवाएं नहीं मिलती है. दवाएं बाहर से लेनी पड़ती है. चिकित्सा प्रभारी डाॅ आरएन ओझा ने बताया कि अस्पताल में दवाएं नहीं है. इसकी मांग की गयी है. दवाएं आते ही मरीजों को दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन