आरक्षण व्यवस्था पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा

आरक्षण व्यवस्था पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा (फोटो नंबर-100) परिचय- प्रदर्शन में शामिल युवा परिषद के कार्यकर्ता औरंगाबाद(ग्रामीण):आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा को लेकर युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर में रविवार को एक प्रदर्शन पदयात्रा निकाली, जिसका नेतृत्व युवा समाजसेवी प्रभात बांधुल्य ने किया. गांधी मैदान से युवा परिषद कार्यकर्ता दर्जनों की संख्या […]
आरक्षण व्यवस्था पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा (फोटो नंबर-100) परिचय- प्रदर्शन में शामिल युवा परिषद के कार्यकर्ता औरंगाबाद(ग्रामीण):आरक्षण की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा को लेकर युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर में रविवार को एक प्रदर्शन पदयात्रा निकाली, जिसका नेतृत्व युवा समाजसेवी प्रभात बांधुल्य ने किया. गांधी मैदान से युवा परिषद कार्यकर्ता दर्जनों की संख्या में मुख्य बाजार होते हुए रमेश चौक पहुंचे. हाथ में आरक्षण व्यवस्था से संबंधित तख्ती लिए हुए युवा समाजसेवियों ने आम लोगों को यह संदेश देने का प्रयास कि आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए. अगड़ा, पिछड़ा व गरीबों को एक समान हक मिलना चाहिए. प्रभात ने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर आये दिन हो हल्ला हो रहा है. किसी को इस व्यवस्था ने भरपूर लाभ पहुंचाया है तो किसी को अधिक हानि हुई है. आरक्षण के नाम पर हो रही राजनीति के कारण जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है, इस व्यवस्था का फायदा नेताओं ने वोट बैंक के लिए ज्यादा उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










