वर्षों बाद सड़कों पर दिखी ट्रैफिक संभालते पुलिस

Published at :01 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
वर्षों बाद सड़कों पर दिखी ट्रैफिक संभालते पुलिस

वर्षों बाद सड़कों पर दिखी ट्रैफिक संभालते पुलिस (प्रभात इंपैक्ट)(फोटो नंबर-16)कैप्शन- रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिस के जवान औरंगाबाद (सदर) रविवार को ‘प्रभात खबर’ में छपी खबर ‘शहर में नही दिखती ट्रैफिक व्यवस्था’ पर प्रशासन ने गंभीरता से ध्यान देते हुए शहर के सड़कों पर पुलिस बलों की तैनाती की है. वर्षों बाद […]

विज्ञापन

वर्षों बाद सड़कों पर दिखी ट्रैफिक संभालते पुलिस (प्रभात इंपैक्ट)(फोटो नंबर-16)कैप्शन- रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिस के जवान औरंगाबाद (सदर) रविवार को ‘प्रभात खबर’ में छपी खबर ‘शहर में नही दिखती ट्रैफिक व्यवस्था’ पर प्रशासन ने गंभीरता से ध्यान देते हुए शहर के सड़कों पर पुलिस बलों की तैनाती की है. वर्षों बाद औरंगाबाद की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में लगे किसी पुलिस को देख शहरवासी आश्चर्यचकित दिखे. ‘प्रभात खबर’ की खबर को संज्ञान में लेकर प्रशासन द्वारा किये गये पहल को सभी सराह रहे हैं और लोगों से यह भी सुनने को मिला कि प्रशासन आगे की ट्रैफिक व्यवस्था पर ध्यान देते रहे. शहर के रमेश चौक पर चार पुलिस जवानों को लगाया गया है. वहीं, महावीर मंदिर मोड़ पर दो पुलिसकर्मी, जामा मसजिद पर दो पुलिसकर्मी व धर्मशाला चौक पर एक पुलिसकर्मी की तैनाती की गयी है. इसके अलावे दो पुलिस के जवानों को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों के सहयोग के लिए गश्ती में लगाया गया है. इनकी नियुक्ति से शहर की सड़कें रविवार को जाम से मुक्त रही. गौरतलब है कि रमेश चौक से लेकर धर्मशाला चौक तक लगने वाले जाम के कारण लोग शहर के मुख्य बाजार से होकर गुजरने में कतराते थे. पर ट्रैफिक व्यवस्था में इन पुलिसकर्मियों को लगाये जाने के बाद अब लोग मुख्य बाजार से होकर गुजरने की हिम्मत कर सकेंगे. आगे देखना यह है प्रशासन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कितने दिनों तक गंभीर रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन