सुखाड़ से रबी फसल प्रभावित होने की आंशका

Published at :01 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
सुखाड़ से  रबी फसल  प्रभावित  होने की आंशका

सुखाड़ से रबी फसल प्रभावित होने की आंशका दाउदनगर (औरंगाबाद)गोह प्रखंड के कई गांवों के किसान धान की फसल सूखने से काफी चिंतित हैं. वनतारा गांव के मोहम्मद सगीर अहमद ने बताया कि धान की फसल तो सूख कर बरबाद हो रही है, अब रबी की फसल पर आफत आ गयी है. क्योंकि पानी के […]

विज्ञापन

सुखाड़ से रबी फसल प्रभावित होने की आंशका दाउदनगर (औरंगाबाद)गोह प्रखंड के कई गांवों के किसान धान की फसल सूखने से काफी चिंतित हैं. वनतारा गांव के मोहम्मद सगीर अहमद ने बताया कि धान की फसल तो सूख कर बरबाद हो रही है, अब रबी की फसल पर आफत आ गयी है. क्योंकि पानी के अभाव में रबी फसलों की पैरा बुआई नहीं की जा सकी है. खेतों में नमी का अभाव होने के कारण पैरा बुआई करना संभव नहीं हो रहा है. किसान मोहम्मद शाहिद अहमद ने बताया कि गेहूं की बुआई के लिए भी खेतों में नमी नहीं है. किसान सूखी हुई धान की फसल की सिंचाई कर रहे है ताकि आगत गेहूं की बुआई की जा सके. किसान नहरों के पानी के आशा में थे, पर अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन