निलगाय के आतंक से किसानों ने बंद की सब्जी की खेती

Published at :01 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
निलगाय के आतंक से किसानों ने बंद की सब्जी की खेती

निलगाय के आतंक से किसानों ने बंद की सब्जी की खेती दाउदनगर (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के भौली गांव में निलगाय के आतंक से किसानों ने मिर्च, धनिया व सब्जी की खेती करना बंद कर दिया है. ग्रामीण सुदामा सिंह ने बताया कि पुनपुन नदी के किनारे हमारा गांव बसा हुआ है. पहले सैकड़ों बिगहा में मिर्च […]

विज्ञापन

निलगाय के आतंक से किसानों ने बंद की सब्जी की खेती दाउदनगर (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के भौली गांव में निलगाय के आतंक से किसानों ने मिर्च, धनिया व सब्जी की खेती करना बंद कर दिया है. ग्रामीण सुदामा सिंह ने बताया कि पुनपुन नदी के किनारे हमारा गांव बसा हुआ है. पहले सैकड़ों बिगहा में मिर्च व सब्जी की खेती होती थी,जिससे किसानों को काफी फायदा होता था. किसानों ने बताया कि पिछले दो साल से निलगाय झुंड के झुंड आते हैं और हरी फसल को खाकर बरबाद कर देते है. पहले तो किसानों ने निलगाय से बचने के लिये कई उपाय किये, पर इसका कोई फायदा नहीं हुआ. किसानों ने निलगायों के डर से हरी सब्जी की खेती करना ही बंद कर दिया है. इससे हर वर्ष उन्हें काफी आर्थिक क्षति हो रही है. किसानों ने बताया कि इसकी सूचना हम लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी थी, पर सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन